Noida Weather Update: दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी देरी से दस्तक देगा मानसून

Noida Weather Update मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच दिन बाद मानसून प्रवेश कर सकता है। वहीं स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आगामी 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:14 PM (IST)
Noida Weather Update: दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी देरी से दस्तक देगा मानसून
Noida Weather Update: दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी देरी से दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली/नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। देश की राजधानी दिल्ली की तरह गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी मानसून की बारिश के लिए तकरीबन 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। जहां एक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है, वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून अबतक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच दिन बाद मानसून प्रवेश कर सकता है। वहीं स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आगामी 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पारा बढ़ने की संभावना है।

वहीं, बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बुधवार की तरह नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली में भी कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिली।  इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी बारिश हुई। इससे पहले बुधवार को शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हवा बंद रहने के चलते उमस बन गई और इसका असर शाम चार बजे तक बना रहा। हालांकि शाम पांच बजे के बाद काली घटा छाने से हवा का रुख भी बदल गया। रुक-रुककर कर चल रही पूर्वी हवा ने रुख बदल लिया और पछुआ हवाएं चलने लगी। इससे शाम के समय उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आइएमडी के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में इस बार ठीक-ठाक बारिश की संभावना जताई है। वहीं, नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को जलभराव का सामना भी करना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी