नोएडा : नवरात्रि के साथ आज होगा मिशन शक्ति अभियान का समापन

यह जागरूकता वाहन 18 सितंबर से लगातार नोएडा-ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टर बाजार मॉल झुग्गी-बस्ती सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया। एलइडी स्क्रीन के जरिए 15 से 20 मिनट का एक वीडियो दिखाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:58 AM (IST)
नोएडा : नवरात्रि के साथ आज होगा मिशन शक्ति अभियान का समापन
साइबर सेमिनार में 74 स्कूलों के बच्चे हुए शामिल, 5 हजार से अधिक लोग ऑनलाइन जुड़े

नोएडा, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे नवरात्रित भर प्रदेश में चले मिशन शक्ति अभियान का आज समापन हो जाएगा। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए आयेजित हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में प्रदेश पुलिस के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के हर थाने में महिला एवं बाल सुरक्षा का कक्ष की स्थापना की गई। इसके अलावा साइबर सेमिनार, चौपाल, स्वंय सिद्धा टीम द्वारा गस्त सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क कर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की योजनाओं की जानकारी दी गई। खासकर नोएडा पुलिस की तरफ से महिला एवं बालिकाअों को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम सबसे हिट रहा। इसके लिए एक बज्र वाहन को जागरूकता वाहन के रूप में बदला गया था। इस वाहन पर एक बड़ी एलइडी स्क्रीन के साथ होडिंग लगाए गए थे। एलइडी के जरिये महिला एवं बालिकाओं को जागरूक करने की कोशिश हुई।

यह जागरूकता वाहन 18 सितंबर से लगातार नोएडा-ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टर, बाजार, मॉल, झुग्गी-बस्ती सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया। एलइडी स्क्रीन के जरिए 15 से 20 मिनट का एक वीडियो दिखाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। पिछले एक सप्ताह में इस प्रकार से 100 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। पिछले दिनों सेक्टर-18 में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लव कुमार ने भी हिस्सा लिया था व महिलाओं का मनोबल बढ़ाया था।

ऑनलाइन साइबर सेमिनार से जुड़े पांच हजार से अधिक लोग 

जागरूकता वाहन में वीडियो कांफ्रेंसिक की भी सुविधा मौजूद थी। वीडियो के जरिए जागरूक करने के साथ-साथ डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं के साथ कई जगह चौपाल भी आयोजित की। इस दौरान महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे जाना और उसके सामाधान का आस्वासन दिया। इसके अलावा 21 अक्टूबर को मिशन शक्ति के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस की तरफ से साइबर क्राइम पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 74 सरकारी एवं निजी स्कूलों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में देश के जाने-माने साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने प्रजेंटेशन दिया और बातचीत कर स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया। इस कार्यक्रम का यू-ट्यूब एवं फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम को पांच हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन देखा।

महिला एवं बाल सुरक्षा कक्ष का मुख्यमंत्री ने किया उद्घााटन 

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के सभी थानों में महिला एवं बाल सुरक्षा कक्ष बनाया गया है। कोतवाली फेस-दो स्थित इस कक्ष का शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद़्घाटन किया था। मालूम हो कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के संबंध में नारी सशक्तिकरण-सम्मान के जिए चलाये गए विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत शुक्रवार को प्रदेश के समस्त 1535 थानों में महिला एवं बाल सहायता कक्ष का शुभारंभ करने के लिए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग की गयी थी। जिसमें सभी जिलों से महिला एवं बाल सहायता कक्ष का शुभारंभ करने के लिए एक-एक थानें को चिंहित किया गया था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी