Smart Mihir Bhoj Dispute: ग्रेटर नोएडा में गुर्जर समाज की महापंचायत, सपा नेता समेत कई लोग गिरफ्तार

बुलन्दशहर की तरफ से आ रहे राजकुमार भाटी सपा नेता व राजस्थान हरियाणा से आये गुर्जर संगठन के लोग नार्थलैन्ड कालेज तिराहे पर रोक दिए गए। कुछ देर बिठाने के बाद सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भेज दिया गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:20 PM (IST)
Smart Mihir Bhoj Dispute: ग्रेटर नोएडा में गुर्जर समाज की महापंचायत, सपा नेता समेत कई लोग गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में चिटहेरा मंदिर पर गुर्जर समाज की महापंचायत शुरू, सपा नेता समेत कई लोग गिरफ्तार

दादरी (ग्रेटर नोएडा) [राजीव वशिष्ठ]। दादरी के मिहिर भोज पीजी कालेज में 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलालेख से गुर्जर शब्द हटाए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। नाराज गुर्जरों ने रविवार को स्वाभिमान बचाओ महापंचायत कर उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर प्रतिमा पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर नहीं लिखा गया तो फिर से महापंचायत होगी। गुर्जर प्रतिमा को गंगाजल से धोकर खुद उस पर गुर्जर शब्द लिखेंगे। गुर्जरों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुर्जरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है।

इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर भाजपा को सबक सिखाएंगे। पुलिस ने 350 लोगों को हिरासत में लिया। पांच सौ अज्ञात व 150 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महापंचायत में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब व मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में गुर्जर शामिल हुए। हालांकि, पुलिस ने पंचायत की अनुमति नहीं दी थी। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने मिहिर भोज कालेज के चारों तरफ किलेबंदी कर दी। भारी संख्या में दादरी के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि, लोग पंचायत स्थल तक नहीं पहुंच सके।

पुलिस ने कई लोगों को पंचायत स्थल पर पहुंचने से पहले की हिरासत में ले लिया। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग पुलिस को चकमा देते हुए पूर्वाह्न 11 बजे चिटहैरा गांव के मंदिर पहुंच गए। उन्होंने वहां महापंचायत कर भाजपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।महापंचायत में शामिल होने वाले लोगों की कई जगहों पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

chat bot
आपका साथी