Lockdown in Noida & Ghaziabad: दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को लॉकडाउन का एलान, जानें- क्या करें और क्या नहीं

Lockdown in Noida Ghaziabad शुक्रवार को जारी ताजा आदेश के मुताबिक नोएडा और गाजियाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान रविवार को दिनभर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:03 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 02:29 PM (IST)
Lockdown in Noida & Ghaziabad: दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को लॉकडाउन का एलान, जानें- क्या करें और क्या नहीं
लॉकडाउन लगने की स्थिति लोगों को बेवजह घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है।

नोएडा/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अहम और बड़ा फ़ैसला लिया है। शुक्रवार को जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान रविवार को दिनभर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। लॉकडाउन एक आपात व्यवस्था है जो महामारी या किसी प्राकृतिक आपदा के समय किसी क्षेत्र में लागू की जाती है।

लॉकडाउन लगने की स्थिति लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा लोगों को सिर्फ दवा या खाने-पीने की जरूरी चीजों के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति होती है। बता दें कि लॉकडाउन का एकमात्रा मकसद कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है। यूपी सरकार की ओर से रविवार के दिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

लॉकडाउन में क्या बंद रहेगा और कौन सी सेवा रहेंगी चालू

लॉकडाउन के दौरान सामान्य तौर पर जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। लॉकडाउन के दौरान राशन, मेडिकल से जुड़ी चीजें, बैंक, दूध-मीट आदि की दुकान चलती रहेगी। लॉकडाउन में गैर जरूरी गतिविधियों को रोक रहेगी। यातायात के सार्वजनिक साधन बंद रहेंगे। निजि वाहन से आवागमन पर लोगों को वजह बतानी होगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन किया गया है तो रविवार को पूरे दिन आपको अपने घर में रहना चाहिए। आप अपने घर से तभी निकलें, जब बहुत जरूरी काम हो। लॉकडाउन में सामान्य कामकाज की इजाजत नहीं है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवा के दायरे में नहीं आने वाली किसी कंपनी के खुला रहने पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

 इसे भी पढ़ेंः नोएडा-गाजियाबाद में रविवार को लॉकडाउन के दौरान किसे मिलेगी छूट व किस पर रहेगी पाबंदी, यहां जानें सारी डिटेल्स

Indian Railways News: बिहार के कई जिलों के लोगों को उत्तर रेलवे का तोहफा, दिल्ली से चलाई गई समर स्पेशल ट्रेन

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे यूपी में कोरोना के चलते हालात बदतर हो चुके हैं। जहां एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी हों या फिर निजी अस्पताल सभी जगहों पर कोरोना के मरीज भरे पड़े हैं।

 इसे भी पढ़ेंः गाजियाबाद में कई जगहों पर 9 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी

 

Kisan Andolan: कुंडली और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी गेट से भी किसानों के लिए बुरी खबर, पढ़िये- पूरा मामला

Delhi Metro के कई स्टेशन अस्थाई रूप से किए गए बंद, पीक आवर में आ रही परेशानी; ये रही लिस्ट

Farmer Protest: कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा की अपील, एमएसपी को कानूनी मान्यता दे दुनिया को राह दिखाए भारत

Weekend Lockdown 2021: आज रात 10 बजे से शुरू होगा 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू, जानिये- किसे मिलेगी छूट

chat bot
आपका साथी