Coronavirus Noida: देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच जानें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का हाल

देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच जानें अपने जिला का हाल। यहां पढ़े गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का हाल।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:53 AM (IST)
Coronavirus  Noida: देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच जानें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का हाल
Coronavirus Noida: देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच जानें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में लगातार कोरोना वायरस मामलों की बढ़ोतरी और लॉकडाउन 5.0 के नियमों में बदलाव के बीच आपके लिए अपने जिले में कोरोना वायरस की स्थिति क्या है उसके बारे में जानकारी होना जरुरी है। यहां जानें, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा में कोरोना वायरस की स्थिति क्या है। सबसे पहले आपके बता दें कि देश में िस वक्त कोरोना वायरस के मामलों डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। 

Ghaziabad, Noida and Hapur Coronavirus Update:

- हापुड़ के नगर पिलखुवा निवासी तीन और मरीजों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति कुवैत से पिलखुवा लौटे था, जबकि दो अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हुए हैं। एक मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ घोषित कर दिया है। जनपद में अब तक 147 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 73 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 

-  नोएडा में रहने वाले प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सीएमओ को ई-मेल कर जानकारी दी और उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए। सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी 55 वर्षीय पीड़ित प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारी हैं।

-  शनिवार को गाजियाबाद में 156 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब एक्टिव केस 70 हैं। जिले में स्वस्थ होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 213 है। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई कुल 167 में से 156 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 11 नए केसों के साथ ही अब तक के कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 287 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कुल 167 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं। पॉजिटिव आईं 11 रिपोर्ट में दो लोग वैशाली के हैं और दो लोग वसुंधरा के हैं। 

chat bot
आपका साथी