जागरण विमर्श कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को जागरण विमर्श कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का विषय यूपी एनसीआर आशाएं और चुनौतियां होगा। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

By Praveen SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:10 PM (IST)
जागरण विमर्श कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो

 ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता।  दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को जागरण विमर्श कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का विषय यूपी एनसीआर : आशाएं और चुनौतियां होगा। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह दस बजे शुरू होने वाला यह कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डाक्टर प्रभात कुमार, संयुक्त सचिव शिक्षा भारत सरकार संतोष यादव व पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर आलोक ¨सह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम कई अलग-अलग सत्र में होगा।

पहले सत्र में इंड्रस्टी रोजगार और कारोबारी सहूलियत, दूसरे सत्र में एनसीआर में नियोजित विकास बनाम अनियोजित विकास, तीसरा सत्र शिक्षा-मौजूदा ढांचा और संभावनाएं, चौथा सत्र कानून व्यवस्था की स्थिति और महिला सुरक्षा व समापन सत्र में एनसीआर का वर्तमान परिदृश्य और सामाजिक समरसता पर परिचर्चा होगी।

 सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सोमवार शाम एक्सपो मार्ट पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। बारीकी से हर पहलू पर पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई प¨रदा भी पर न मार सके इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की जाएगी। गेट नंबर एक से एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों का प्रवेश गेट नंबर तीन से होगा। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गेट नंबर एक पर पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहेगा।

chat bot
आपका साथी