वैज्ञानिकों की मेहनत के बूते अंतरिक्ष से भी पैसे कमा रहा भारत

प्रतिवर्ष अंतरिक्ष संबंधी सेवाएं देने के एवज में देश को 200 से 300 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। 2010 से लेकर 2018-19 तक करीब दो हजार करोड़ रुपये की कमाई की है। यह जानकारी नोएडा निवासी रंजन तोमर द्वारा लगाई गई आरटीआई में एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा दी गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 05:37 PM (IST)
वैज्ञानिकों की मेहनत के बूते अंतरिक्ष से भी पैसे कमा रहा भारत
इसरो की कामर्शियल ब्रांच के रूप में काम करता है भारत सरकार का यह उपक्रम।

नोएडा, लोकेश चौहान। भारत सरकार के उपक्रम एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा विदेशों से मिले आर्डर के तहत अंतरिक्ष में छोड़े गए सेटेलाइट, लांच सेवा, रिमोट सेंसिंग, मिशन सपोर्ट आदि के जरिये करोड़ों रुपये की कमाई की है। प्रतिवर्ष अंतरिक्ष संबंधी सेवाएं देने के एवज में देश को 200 से 300 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। 2010 से लेकर 2018-19 तक करीब दो हजार करोड़ रुपये की कमाई की है। यह जानकारी नोएडा निवासी समाजसेवी व अधिवक्ता रंजन तोमर द्वारा लगाई गई एक आरटीआई में एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा दी गई है।

नोएडा के आरटीआइ एक्टिविस्ट को एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी

एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन भारत सरकार की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसका प्रशासनिक नियंत्रण अंतरिक्ष विभाग के पास है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कामर्शियल ब्रांच है। इसे सितंबर 1992 में अंतरिक्ष उत्पाद, तकनीकी परामर्श सेवा और इसरो द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के वाणिज्यक प्रयोग के लिए सरकार के स्वामित्व में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था। इसका एक अन्य प्रमुख उद्देश्य भारत में अंतरिक्ष संबंधित औद्योगिक क्षमताओं के विकास को आगे बढ़ाना भी है।

2008 में 950 करोड़ रुपयों का व्यापार 

वर्ष 2008 में 950 करोड़ रुपयों का व्यापार करने वाले एंट्रिक्स को भारत सरकार द्वारा 2007-08 में लघु रत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंट्रिक्स एक ऐसी जगह है जहां किसी भी अंतरिक्ष उत्पाद को एक ही छत के नीचे खरीदा जा सकता है। यहां जटिल अंतरिक्ष यान से लेकर सरल उप-प्रणालियां व हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, संचार, पृथ्वी अवलोकन, वैज्ञानिक मिशनों से संबंधित अनुप्रयोग, अंतरिक्ष संबंधित सेवाएं व सिलसिलेवार सुदूर संवेदन आंकड़े, ट्रांसपॉन्डर लीज सेवा, कार्यकारी प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी और जीएसएलवी) द्वारा प्रक्षेपण सेवाएं, मिशन समर्थन सेवाओं के अलावा कई प्रकार की परामर्श और प्रशिक्षण सेवाएं भी उपलब्ध हैं। आज एंट्रिक्स द्वारा ईएडीएस, ऑस्ट्रिम, इंटेलसेट, अवंती समूह, वर्ल्ड स्पेस, इनमारसैट, वर्ल्ड सैट गुरु, डीएलआर, कारी, यूटेलसैट, ओएचबी सिस्टम्स जैसे विश्व के कई प्रतिष्ठित ग्राहकों और यूरोप, मध्य पूर्वी व दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के कई प्रमुख अंतरिक्ष संस्थानों को बहुपयोगी उत्पाद व सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किस वर्ष कितनी हुई कमाई

वर्ष कमाई करोड़ में

2010-11 201.32

2011-12 131.45

2012-13 87.82

2013-14 119.91

2014-15 287.31

2015-16 255.94

2016-17 229.59

2017-18 239.12

2018-19 331.97

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी