UP Crime News: ग्रेटर नोएडा में होटल संचालक की गोली मारकर हत्या

सोसाइटी में होटल चलाने वाले सुनील का मंगलवार देर रात एक बजे के करीब स्वीगी पर खाना आर्डर करने वाले दो युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपतों ने पिस्टल से सुनील के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 11:22 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 11:22 AM (IST)
UP Crime News:  ग्रेटर नोएडा में होटल संचालक की गोली मारकर हत्या
UP Crime News: ग्रेटर नोएडा में होटल संचालक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली/नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की मित्रा सोसाइटी के अंदर होटल संचालित करने वाले होटल संचालक सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आनलाइन खाना देने वाली साइड पर खाना आर्डर करने और समय से डिलीवरी नहीं होने को लेकर हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने होटल संचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि सोसाइटी में होटल चलाने वाले सुनील का मंगलवार देर रात एक बजे के करीब स्वीगी पर खाना आर्डर करने वाले दो युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपतों ने पिस्टल से सुनील के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में आरोपों की पहचान हुई है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तीन टीमें लगाई गई

आरोपितों को पकड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा जोन की तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्व में हुई हत्या

होटल संचालक और ग्राहक के बीच विवाद में होने वाली हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जगत फार्म स्थित येलो चिल्ली रेस्टोरेंट में ग्राहक में होटल संचालक के बीच विवाद होने पर ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी