नोएडाः डीएनडी पर यातायात सामान्य, जाम में कई घंटे फंसे रहे दिल्ली जा रहे वाहन चालक

एडा से जरूरी काम से डीएनडी के जरिये दिल्ली जा रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जाम खत्म कराने के लिए नोएडा यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी लेकिन किसी अनहोनी की सूचना नहीं है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 01:06 PM (IST)
नोएडाः  डीएनडी पर यातायात सामान्य, जाम में कई घंटे फंसे रहे दिल्ली जा रहे वाहन चालक
डीएनडी पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। डीएनडी पर यातायात की स्थिति सामान्य हो गई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले नोएडा-दिल्ली बार्डर की सड़कों पर बुधवार को जाम रहा। सरकारी कार्यदिवस होने के चलते फैक्ट्री, दफ्तर खुले होने के चलते नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालक डीएनडी व कालिंदी कुंज के पास जाम में फंसे। सबसे अधिक जाम सेक्टर-16 फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी टोल प्लाजा तक जाम रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है किसानों के प्रदर्शन के चलते चिल्ला बार्डर पिछले 58 दिन से बंद है। इससे वाहन चालकों को डीएनडी व कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली जाना पड़ रहा है। इससे इन दोनों मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। व्यस्त समय सुबह व शाम को नोएडा-दिल्ली बार्डर पर जाम लग रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर तक जाम की समस्या बरकरार रही।

नोएडा से जरूरी काम से डीएनडी के जरिये दिल्ली जा रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जाम खत्म कराने के लिए नोएडा यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी, लेकिन किसी अनहोनी की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यातायात सिपाहियों ने रास्ता दिखाकर एंबुलेंस को आगे की ओर रवाना किया।

वहीं यातायात बढ़ता देख नोएडा पुलिस ने वाहन चालकों दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के लिए दी है। हल्के वाहन चालक दिल्ली जाने के लिए अशोकनगर, कोंडली, हरिदर्शन, वीडियोकान, झुंडपुरा बार्डर के रास्ते दिल्ली में अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते दिल्ली पहुंचने के लिए वाहन चालकों को संघर्ष करना पड़ा था। चिल्ला बार्डर, अशोक नगर बार्डर, डीएनडी लूप के पास ट्रैफिक डायवर्जन रहा था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी