Greater Noida West: पंचशील सोसायटी के फ्लैट में गिरा छत का प्लास्टर, बच्ची हुई चोटिल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट में छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से फ्लैट के बेडरूम में मौजूद बच्ची चोटिल हो गई। प्लास्टर गिरने से जोर की आवाज हुई इससे परिवार दहशत में आ गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 12:17 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 12:17 PM (IST)
Greater Noida West: पंचशील सोसायटी के फ्लैट में गिरा छत का प्लास्टर, बच्ची हुई चोटिल
कमरे में बेड पर गिरा छत का प्लास्टर, बच्ची हुई घायल।

नोएडा, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट में छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से फ्लैट के बेडरूम में मौजूद बच्ची चोटिल हो गई। प्लास्टर गिरने से जोर की आवाज हुई, इससे परिवार दहशत में आ गया। प्लास्टर गिरने की आवाज होने पर परिवार के लोग भगकर बच्ची के रूम में गए, वहां छत का पूरा प्लास्टर बेड पर गिरा देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार के सदस्यों ने कमरे में मौजूद बच्ची को वहां से उठाया और चोटिल बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

छत का प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी में मौजूद लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर जांच कराने की मांग की है। इससे पहले भी कुछ ग्रुप हाउसिंग में इस तरह से छत का प्लास्टर गिरने की घटनाएँ हो चुकी हैं। कई लोग इस घटना के बाद घायल भी हो चुके हैं।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी