ग्रेटर नोएड़ा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 23 ITBP कर्मियों को वीरता पदक से किया सम्मानित

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ग्रेटर नोएड़ा में आयोजित ITBP के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने 23 ITBP कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया। नित्यानंद राय ने कहा कि देश और दुनिया ने देखा कि जवानों से कैसे लोहा लिया था।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:02 PM (IST)
ग्रेटर नोएड़ा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 23 ITBP कर्मियों को वीरता पदक से किया सम्मानित
23 ITBP कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया।

नोएडा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ग्रेटर नोएड़ा में आयोजित ITBP के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने 23 ITBP कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया। नित्यानंद राय ने कहा कि देश और दुनिया ने देखा की पूर्वी लद्दाख में जब भारत और चीन की झड़पें हुईं तो कैसे ITBP के जवानों ने दुश्मनों से लोहा लेकर दांत खट्टे कर दिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यो की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि समूचे विश्व ने देखा था कि जब सीमा पर भारत और चीनी सेना के बीच झड़पें हुई थी तो आईटीबीपी के जवानों ने कैसा साहसिक कार्य किया था। भारतीय आईटीबीपी के जवानों ने दुश्मन की सेना के दांत खट्टे कर दिए और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इससे साफ जाहिर है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। पूर्वी लद्दाख में मई 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के दौरान वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए आईटीबीपी के 6 जवानों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है, जबकि बाकी 6 जवानों को उसी दिन लद्दाख में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। 

chat bot
आपका साथी