Greater Noida Crime: जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुए विवाद में दोनों तरफ से चली गोली में एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से दो की उपचार के दौरान हो गई एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 02:50 PM (IST)
Greater Noida Crime: जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में चली गोली।

संवाद सहयोगी, दादरी। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुए विवाद में दोनों तरफ से चली गोली में एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी है।  गोली लगने से दो की उपचार के दौरान हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। 

पुलिस के अनुसार गिरधरपुर निवासी अमित व देविन्द्र पक्ष का माता जी वाटिका के पास प्ले स्कूल के पास पांच गज प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसको लेकर सोमवार सुबह अमित पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान मनोज के यहा पंचायत की, जिसमें अमित पक्ष के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पंचायत के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे जहां पर देविन्द्र चंदेला मौजूद था। दोनों का विवाद हो जाने पर अमित ने हवाई फायरिंग कर दी और सलेक ने देविन्द्र के चाटा मार दिया। जवाब में  देविन्द्र द्बारा गयी फायरिंग में अमित सीने में, सलेक को भी सीने में और प्रेम सिंह के जबड़ें में गोली लग गई। ये तीनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर भगदड मच गई।

स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को गाजियाबाद निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां पर अमित 34, सलेक 28 की मौत हो गई। प्रेम की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष चचेरे भाई है और इनके चाचा घायल। पुलिस मौके पर जांच कर रही है अभी लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। 

chat bot
आपका साथी