प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमिका ने दे दी जान, जानिए आखिर ऐसी क्या बात हुई Noida News

प्रेमी को वीडियो कॉल करके प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबित दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 08:55 PM (IST)
प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमिका ने दे दी जान, जानिए आखिर ऐसी क्या बात हुई Noida News
प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमिका ने दे दी जान, जानिए आखिर ऐसी क्या बात हुई Noida News

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन।  दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने प्रेमी को वीडियो कॉल करके फांसी लगा दी। युवती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के बाद युवक-युवती दोनों की शादी परिजन ने तय कर दी थी। इसी बीच लड़के पक्ष वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग के बाद लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी। इससे युवती मानसिक  तनाव में आ गई। उसने अपने प्रेमी को वाट्स एप पर वीडियो कॉल की और पूछा कि शादी करोगे या नहीं। युवक के नहीं कहने पर युवती ने आत्महत्या कर ली।

मामले में लड़के पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है जिसकी बेटी का पड़ोस में रहने वाले लड़के से पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा
था। जिसका पता परिजन को लगा तो दोनों परिजन शादी के लिए तैयार हो गये। शादी के लिए एक साल का समय तय हुआ जैसे ही शादी का समय नजदीक आया लड़की पक्ष ने शादी के लिए लड़के पक्ष से तिथि निश्चित करने के लिए कहा।

दहेज मांगने से टूटी शादी
आरोप है कि लड़के पक्ष ने शादी में बतौर दहेज मोटी रकम मांगी और आइ  20 कार की  मांग कर दी। जिसको पूरा करने में लड़की पक्ष असमर्थ था। इस वजह से शादी टूट गयी। आरोप है कि सात सितंबर को लड़की के पिता सहारनपुर गये हुए थे। मां भाई के साथ पड़ोस में गणेश पूजा में गयी थी। लड़की घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी लड़का दोस्त को लेकर घर पर आया था। अकेली लड़की के साथ दोनों ने जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपित ने पिछले अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पांच लोगों पर मामला दर्ज
इसी बीच लड़की का भाई घर पर आने से दोनों भाग गये। युवती ने पूरी बात अपने भाई को बताई और अपने
प्रेमी को भी फोन किया। आरोप है कि वाट्सएप पर वीडियो कॉल पर युवती ने युवक से अंतिम बार पूछा कि वह उससे शादी करेगा या नहीं। युवक के मना करने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। दादरी कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में युवक विशाल, पिता ज्ञानेंद्र, राहुल, सुनीता व दोस्त तुषार के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी