ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती को शादी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख रुपये, दूसरे धर्म के युवक पर लगा आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक कालोनी में रहने वाली प्रबंधक युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के युवक ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि तीन वर्षों तक युवती से शारीरिक संबंध बना। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 10:28 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती को शादी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख रुपये, दूसरे धर्म के युवक पर लगा आरोप
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती को शादी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख

 ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक कालोनी में रहने वाली प्रबंधक युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के युवक ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि तीन वर्षों तक युवती से शारीरिक संबंध बना। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करती है। वहां उसकी मुलाकात फैक्ट्री में ही नौकरी करने वाले युवक साजिद से हुई। युवती को पहले से पता था कि युवक दूसरे धर्म का है। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि तीन वर्षों तक आरोपित शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता से अलग-अलग बहाने बनाकर करीब पांच लाख रुपये हड़प लिए। इसी बीच आरोपित ने किसी दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीड़िता को जब यह बात पता चली तो उसने युवक का विरोध किया। आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी और फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपित अब फरार हो गया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

युवती के साथ दूसरे धर्म के युवक द्वारा झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व रुपये हड़पने के मामले की जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सोमवार शाम कोतवाली पहुंचे। जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विवेक कसाना, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी, नीरज सरपंच नवादा और नोएडा महानगर प्रभारी कुलदीप शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी