Farmer Protests: किसानों ने चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाला रास्ता किया बंद, धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

शनिवार सुबह करीब आठ बजे ही किसानों ने पहले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 10 बजे फिर शोर शराबा करते हुए किसान नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड को ट्रैक्टर ट्रॉली से तोड़ने का प्रयास किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:44 AM (IST)
Farmer Protests: किसानों ने चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाला रास्ता किया बंद, धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
मार्ग पर डायवर्जन करना पड़ा है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाला रास्ता बंद कर किया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सैकड़ों सदस्यों ने हंगामा करते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। फिर दिल्ली से आने वाली सड़क पर धरने पर बैठ गए। बीच सड़क किसानों को बैठता देख दिल्ली पुलिस ने नोएडा आने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। मार्ग पर डायवर्जन करना पड़ा है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

दरअसल, केंद्र सरकार से वार्ता विफल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्यों ने शुक्रवार रात भी बैरिकेड तोड़ दिल्ली कूच करने की प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करते हुए रोक लिया था। इसके बाद से पुलिस चिल्ला बॉर्डर सहित दिल्ली से सटे दूसरे बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा गई थी। दिल्ली जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ही किसानों ने पहले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 10 बजे फिर शोर शराबा करते हुए किसान नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड को ट्रैक्टर ट्रॉली से तोड़ने का प्रयास किया। देखते हुए देखते किसान दिल्ली से आने वाली दूसरी तरफ की सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को किसानों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। हालांकि किसान अभी भी धरने पर बैठे हैं।

गौरतलब है कि चिल्ला बॉर्डर किसानों के प्रदर्शन के चलते पहले से सील है। दिल्ली जाने वालों को कालिंदी कुंज व डीएनडी फ्लाइ-वे के रास्ते दिल्ली जाना पड़ रहा है। वहीं, एनएच-9 बंद होने के चलते भी मॉडल टाउन तिराहा व एनआइबी से गाजीपुर दिल्ली जाने वालों की परेशानी बढ़ी है। सुबह से पीक आवर में जाम की समस्या है। वाहन चालकों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के अनुसार किसानों का एक गुट कालिंदी कुंज, डीएनडी फ्लाइ-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे जाम करना चाहता है। पुलिस लगातार इनपर नजर बनाए हैं। उनके पल-पल की गतिविधियों को पुलिस के साथ लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआइयू) की टीम नजर रख रही हैं। पुलिस को आशंका है कि अगर किसी उपरोक्त में किसी एक जगह धरना पर बैठते हैं तो शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि चिल्ला बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते रैपिड रिस्पांस फोर्स (आरआएफ) की दो प्लाटून तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। किसानों से बातचीत भी चल रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी