ग्रेटर नोएडा : नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को कराया जा रहा अधिकारों का बोध

मिशन शक्ति अभियान के तहत अधिकारी चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध कर रहे हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मिशन को सफल बनाने के लिए विभागवार गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 11:06 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 11:06 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा : नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को कराया जा रहा अधिकारों का बोध
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए किया जा रहा जागरूक

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। नारी सुरक्षा नारी सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए शासन ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके साथ ही प्रोबेशन विभाग को समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन के तहत प्रतिदिन अधिकारी चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध कर रहे हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मिशन को सफल बनाने के लिए विभागवार गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर समेत शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

सामाजिक संगठनों का लिया जा रहा सहारा

जिलाधिकारी के आह्वान पर कई सामाजिक संगठन भी मिशन को सफल बनाने के लिए आगे आ गए हैं। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग आदि के विभागीय अधिकारी लोगों को गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार बता रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबी होने की अनुभूति कराई जा रही है।

नुक्कड नाटक के जरिए किया जा रहा जागरूक

मिशन के तहत महिला उन्नति संस्था गांवों में विचार गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक करने में लगा है। स्कूल की छात्राओं के सहयोग से संगठन सदस्य प्रोबेशन विभाग के मिलकर लोगों को महिला व बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, छेड़छाड़, दुष्कर्म और बेटियों की शिक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश दे रहे हैं।

गौतमबुद्धनगर के सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

गई है।

महिला उन्नति संस्था के महासचिव अनिल भाटी ने बताया कि  प्रशासन के साथ मिलकर संस्था महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध करा रही हैं। कार्यक्रमों के जरिए बेटियों को पढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया जा रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी