मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के चचेरे भाई व भाभी की ग्रेटर नोएडा में हत्या, पुलिस के आला अफसर मौके पर

Greater Noida Murder News बृहस्पतिवार रात घर पर देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतल व खाने-पीने का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है जिससे लूटपाट की संभावना जताई जा रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 10:14 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 12:12 PM (IST)
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के चचेरे भाई व भाभी की ग्रेटर नोएडा में हत्या, पुलिस के आला अफसर मौके पर
महिला का नाम सुमन नाथ और उनके पति का नाम नरेंद्र नाथ था।

नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाली घटनी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक घर में बृहस्पतिवार रातभर पार्टी चली और सुबह घर के बुजुर्ग दंपती (नरेंद्र नाथ-सुमन नाथ) का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लूट के दौरान हत्या से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र नाथ कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के चचेरे भाई थे।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 सेक्टर के आई 24 मकान नंबर में बुजुर्ग दंपति रहते थे। महिला का नाम सुमन नाथ और उनके पति का नाम नरेंद्र नाथ था। सुमन पिछले लंबे समय से लोगों को निशुल्क योग की शिक्षा दे रही थीं।

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि बृहस्पतिवार रात घर पर देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतल व खाने-पीने का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिससे लूटपाट की संभावना जताई जा रही है।

सुमन और नरेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं, जबकि मृतक की बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। शुरुआत जांच में यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। उसका कहना है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। संभवया यह मामला लूटपाट से जुड़ा लग रहा है। 

chat bot
आपका साथी