यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बदले गए जिलाध्यक्ष व नोएडा महानगर अध्यक्ष

कांग्रेस हाईकमान ने कई जिलों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में बड़ा फेरबदल किया है। दिनेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:21 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बदले गए जिलाध्यक्ष व नोएडा महानगर अध्यक्ष
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

नोएडा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान ने कई जिलों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने पत्र जारी कर दिनेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले से दोनों नेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी हाईकमान ने गौतमबुद्ध नगर समेत चार जिलों के जिलाध्यक्ष व नोएडा समेत पांच शहरों के महानगर अध्यक्ष पद पर फेरबदल किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को पद से हटाकर उनकी जगह दिनेश शर्मा व पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन को हटाकर रामकुमार तंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामकुमार तंवर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। गरीब वर्ग, किसान समेत अन्य लोगों की समस्याओं के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विजयी बनाने का काम करेंगे।

युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

वहीं, समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर के नेतृत्व में खैरपुर गांव में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी थे।

राजकुमार भाटी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों व मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। मयंक गुप्ता ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, उन्हें रोजगार दिलाने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। दीपक नागर ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में सपा सरकार बनाएगी। इस अवसर पर अनिल भाटी, पप्पन भाटी, सागर भड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी