सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया अत्याधुनिक महिला कक्ष

सीएम ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महिला कक्ष का उद्धघाटन किया। महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:51 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया अत्याधुनिक महिला कक्ष
महिला डेस्क सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फेस-2 कोतवाली में स्थापित महिला एवं बाल सहायता कक्ष का उद्घाटन किया। सीएम ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महिला कक्ष का उद्धघाटन किया। महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी होने चाहिए। जरूरतमंद महिलाएं ही यहां शिकायत करें, ताकि उन्हें समाधान मिलने में देरी न हो। कक्ष की खासियत यह है कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि महिला पुलिसकर्मी मौजूद होंगी। कक्ष को महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। महिलाओं से संबंधित समस्या पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। कक्ष की शुरुआत का मकसद महिलाओं की शिकायतों का जल्द समाधान देना है।

कक्ष पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें।

आमतौर पर देखा जाता था कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी, इसलिए यह कक्ष ऐसी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। अत्याधुनिक महिला कक्ष फेस-2 कोतवाली में स्थापित किया गया है। महिला सहायता कक्ष में मौजूद कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी, जिससे पुलिस अपडेट लेती रहेगी। हेल्प कक्ष पर 24 घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद सतर्क है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में नोएडा अलग-अलग थानों में महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नोएडा सहित प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार, डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला, डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंद्रर, कोतवाली प्रभारी फेस-2 अनीता चौहान मौजूद रहीं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी