फिट इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने कहा- अनुलोम-विलोम करने से ठीक होता है शरीर में रक्त का संचालन

विभिन्न देशों के लोग अपने समय के हिसाब से वर्चुअल सेशन में जुड़ते हैं। महामारी में योग इन लोगों के लिए सुरक्षा कवच की तरह भी काम कर रहा है। पिछले एक वर्ष में 120 से अधिक लोग कोरोना को योग से मात दे चुके हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:57 PM (IST)
फिट इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने कहा- अनुलोम-विलोम करने से ठीक होता है शरीर में रक्त का संचालन
फिट इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने कहा- अनुलोम-विलोम करने से ठीक होता है शरीर में रक्त का संचालन

नोएडा [पारुल रांझा]। योग एक साधना है, जिससे तन ही नहीं मन भी संतुलित होता है। इसलिए रोग भगाने के लिए योग जरूरी है। इस बात को सच कर दिखाया है नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार लाफ्टर क्लब के सदस्यों ने। आनलाइन माध्यम से रोजाना एक साथ योग कर ये न केवल सांसों की डोर मजबूत कर रहे है, बल्कि दूसरों को विभिन्न बीमारियों से मुक्त करवाकर नई जिंदगी दे रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जिंदगी की उम्मीद से हार चुके थे उनको योग ने नया जीवन दिया है। यही वजह है कि भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका, दुबई, जर्मनी, फ्रांस, श्रीलंका आदि देशों के लोग भी रोजाना योग सेशन से जुड़ते है। इस ग्रुप में करीब 250 लोग शामिल है। 17 मार्च 2020 के बाद से ही वर्चुअल तरीके से कनेक्ट होकर योग करना शुरू किया। सुबह, शाम व दोपहर में अलग-अलग पाली में 60 मिनट का सेशन होता है। विभिन्न देशों के लोग अपने समय के हिसाब से वर्चुअल सेशन में जुड़ते हैं। महामारी में योग इन लोगों के लिए सुरक्षा कवच की तरह भी काम कर रहा है। पिछले एक वर्ष में 120 से अधिक लोग कोरोना को योग से मात दे चुके हैं।

पहले कैंसर की दो मात, फिर बनी योग गुरु

नोएडा सेक्टर-25 निवासी मोनिका कामरा को वर्ष 2010 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। स्वजन अस्पताल लेकर गए, तो वहां कीमोथेरेपी करने को कहा। करीब एक वर्ष थेरेपी चली। उनका शरीर कमजोर हो गया। इस दौरान सकारात्मक व ऊर्जावान बने रहने को नियमित योग करती रहीं। वह बताती हैं कि जब जीने की आस तक नहीं बची थी, ऐसे दौर में दिन की शुरुआत हास्य योग से होती थी। पूरा दिन चेहरे पर मुस्कान रहती थी। अब लोगों को योग कराकर निरोग बना रही हैं।

सीमा को मिली नई जिंदगी

नोएडा सेक्टर-77 निवासी सीमा बताती हैं कि शरीर के एक हिस्से में अधरंग होने से तनाव में रहने लगी थी। शरीर के एक हिस्सा सूना रहने के साथ ही टांग में भी दर्द रहता था एक बाजू भी सून हो गई। डाक्टर्स ने बताया कि बीमारी का लंबा इलाज चलेगा। चलने-फिरने कोई गारंटी नहीं है। उनकी एक मित्र ने नियमित योग की सलाह दी। सुबह व शाम को योग करने पर बीमारी में सुधार हुआ। करीब एक वर्ष नियमित योग करने के बाद अधरंग खत्म हो गया और अब वाहन भी आराम से चला पाती हैं।

भारत के अलावा अन्य देशों के लोग भी रोजाना योग सेशन का उठा रहे लाभ

युक्ति आर्या (ब्रांड एंबेसडर, फिट इंडिया अभियान) का कहना है कि कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से शरीर में रक्त का संचालन ठीक होता है। सभी आंतरिक अंगों तक आक्सीजन पहुंचती है। मानसिक शांति भी मिलती है। इसी वजह से योग की क्रियाओं से विभिन्न तरह की बीमारियां दूर होती हैं।

chat bot
आपका साथी