UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव में नोएडा में भाजपा को झटका, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने सपा का दामन थामा

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने यह भी कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में युवा अपना भविष्य देखते हैं। उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:28 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:58 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव में नोएडा में भाजपा को झटका, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने सपा का दामन थामा
भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने दिया भाजपा से इस्तीफा।

नोएडा, जागरण संवाददाता।  उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया साथ ही राजनीतिक दलों में पाला बदलने का खेल भी तेज हो गया है। इस बीच 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने हाल ही में पार्टी नीतियों पर आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी में की सदस्यता ग्रहण कर ली।

समाजवादी पार्टी को बताया युवाओं की पार्टी

इसके बाद युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने लिखित पत्र जारी कर कहा है कि मैंने पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था एवं मैं अभी तक किसी भी राजनैतिक पार्टी से नहीं जुड़ा हूं परंतु वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मुझे यह महसूस हो रहा है कि केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकती है। यह युवाओं की पार्टी है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव में जताया भरोसा

युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने यह भी कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में युवा अपना भविष्य देखते हैं। उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग तक अपनी पहुंच रखती है, उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः आखिर ऐसा क्या हो गया कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना की पत्नी पूजा को चुनाव लड़ने से खींचना पड़ा पांव, जानें वजह

युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने यह भी दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रेरित होकर नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विंग व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी से प्रभावित होकर मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि गौतमबुद्धनगर जिले में आगामी 15 अप्रैल को मतदान होना है।

chat bot
आपका साथी