यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, अखिलेश के करीबी अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का साथ

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व एमएलसी दीपक सिंह की उपस्थिति में अनिल यादव ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सपा से इस्तीफा दिए जाने से पहले अनिल यादव सपा के अबतक के सबसे कम उम्र के महानगर अध्यक्ष रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:45 AM (IST)
यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, अखिलेश के करीबी अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का साथ
सबसे कम उम्र में बने थे सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष।

नोएडा [लोकेश चौहान]। मात्र 23 वर्ष की उम्र में सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष बनने और 25 वर्ष की उम्र में सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर रहने के बाद सपा छोड़ने के बाद शनिवार को अनिल यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व एमएलसी दीपक सिंह की उपस्थिति में अनिल यादव ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने से पहले अनिल यादव सपा के अबतक के सबसे कम उम्र के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। इस वर्ष फरवरी में उन्होंने निजी कारणों के चलते समाजवादी पार्टी की सदस्यता त्याग पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था। अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी पाठक कांग्रेस में उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष हैं।

2016 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने थे अनिल

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनिल यादव ने कहा कि उन्हें वर्ष 2014 में मात्र 23 साल की उम्र में समाजवादी पार्टी ने नोएडा महानगर अध्यक्ष बनाया था। वर्ष 2016 में उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था। फरवरी में उन्होंने निजी कारणों से सपा का दामन छोड़ दिया था, लेकिन आज भी अपनी धर्म निरपेक्ष विचारधारा पर कायम हैं।

Sputnik V Update: दिल्ली पहुंचा स्पुतनिक टीका, जानिए किस कीमत पर किन-किन अस्तपालों में मिलेगी वैक्सीन

जनता की सेवा का भाव मन में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में अपने क्षेत्र व प्रदेश की जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेली पार्टी है जो जनता के मुद्दे उठाने का काम कर रही है। विपक्ष अपने नंबर से नहीं, बल्कि मुद्दे उठाने की ताकत से जाना जाता है और आज प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा अकेली नेता हैं, जो सरकार से सवाल करती हैं। 

ये भी पढ़ेंः शहर के इस पॉश इलाके में घर-घर Gold और 'पांडे जी' की चर्चा, 40 Kg सोना व साढ़े 6 करोड़ की चोरी बनी चर्चा का विषय

शोषित लोग न्याय के लिए भटक रहे

आज प्रदेश के शोषित लोग न्याय के लिए उनकी तरफ देख रहे हैं। उनके साथ समाजसेवी अनुपम ओबेरोय, आम्रपाली के एओए सदस्य दीपक कुमार, ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष वशिष्ठ मिश्रा, हरगोविंद सिंह, जयवीर यादव, सुभाष यादव, जितेंद्र भाटी, धीरज यादव, सतीश बैसोया, विनोद यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नोएडा से कांग्रेस नेता चरण सिंह यादव व समाज सेवी विनीत चौधरी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः महिला की घिनौनी करतूत आयी सामने, किशोरी का किया यौन उत्पीड़न; बनाया समलैंगिक संबंध

UP Assembly Election 2022: भाजपा ने वेस्ट यूपी में जाटों को लुभाने के लिए चला नया दांव, जानें- इसका राकेश टिकैत कनेक्शन

chat bot
आपका साथी