UP Panchayat Chunav 2021: गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की 5 में से 3 सीट भाजपा के खाते में

UP Panchayat Chunav 2021 गौतमबुद्धनगर में जिला पंचायत की पांच में से तीन सीट भाजपा के खाते में गई है। ऐसे में अब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा है। एक सीट पर बसपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:32 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की 5 में से 3 सीट भाजपा के खाते में
UP Panchayat Chunav 2021: गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की 5 में से 3 सीट भाजपा के खाते में

ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। गौतमबुद्धनगर में जिला पंचायत की पांच में से तीन सीट भाजपा के खाते में गई है। ऐसे में अब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा है। एक सीट पर बसपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ है। मतगणना का कार्य सोमवार को भी जारी है। मतगणना में बढ़त बनाने के बाद से ही समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत की घोषणा इंटरनेट मीडिया पर करनी शुरू कर दी थी। प्रदेश का शो विंडो होने के कारण जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्तर से रणनीति तैयार की थी। लंबी मंत्रणा के बाद भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किए थे।

भाजपा के लोकसभा सदस्य डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक पंकज सिंह व शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जी जान लगा दिया था। जीतने के लिए सपा व रालोद ने पांचों जिला पंचायत सीट पर गठबंधन किया था। जिसमें दो सीट रालोद व तीन सीट सपा के खाते में गई थी।

रालोद के खाते में वार्ड नंबर एक व पांच आई थी, जबकि सपा के खाते में वार्ड नंबर दो, तीन व चार गई थी। गठबंधन ने सभी सीट पर जीत का दावा किया था। उनके खाते में एक भी सीट नहीं गई। फिलहाल वार्ड नंबर एक से भाजपा उम्मीदवार मोहिनी, दो से बसपा की जयवती नागर, तीन नंबर वार्ड से भाजपा के देवा भाटी, चार नंबर वार्ड से निर्दलीय सुनील भाटी व पांच नंबर वार्ड से भाजपा के अमित चौधरी अपने प्रतिद्धंदी से भारी बहुमत से बढ़त बनाए हुए थे। सभी की जीत तय मानी जा रही है।  

chat bot
आपका साथी