Bharat Bandh: भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किया प्रदर्शन, लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम

Bharat Bandh भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि बिना किसानों से रायशुमारी किए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को दोनों सदनों में पास कराया यह बेहद निंदनीय है। सरकार मनमानी पर उतारू है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:17 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:17 PM (IST)
Bharat Bandh: भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किया प्रदर्शन,  लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम
सेक्टर 14ए नोएडा-बॉर्डर पर चक्का जाम कर विरोध करते कार्यकर्ता।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। Bharat Bandh: हाल ही में संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को सेक्टर 14ए नोएडा-बॉर्डर पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नोएडा से दिल्ली व दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क जाम रही। किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों व गाड़ियों को सड़क पर लगाकर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि बिना किसानों से रायशुमारी किए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को दोनों सदनों में पास कराया, यह बेहद निंदनीय है। सरकार मनमानी पर उतारू है। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नए कृषि विधेयकों से किसान कुछ ही दिनों में भूमिहीन हो जाएंगे। ये विधेयक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं, इसलिए विधेयक को तत्काल वापस किया, अन्यथा किसानों सड़कों पर आंदोलन को मजबूर होगा। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती है, किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे। अगर सरकार किसानों के लिए कुछ करना ही चाहती है, तो जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी के लिए कानून जाए। जिससे किसान को फसल की सही लागत मिल सकें।

किसानों के प्रदर्शन से पूर्व मौके पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार, डीसीपी जोन नोएडा राजेश एस, अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहें। सभी ने किसानों को समझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है। किसानों से बातचीत चल रही है। जल्द ही मार्ग को खुलवा दिया जाएगा।

किसानों के प्रदर्शन से लिंक रोड पर भीषण जाम

किसानों के इस प्रदर्शन से दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भीषण जाम रहा। दिल्ली जाने वालों वाहनों को महामाया फ्लाई वे होते हुए डीएनडी के जरिये अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। इससे मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। वही डीएनडी टोल से सेक्टर 16 व सेक्टर 37 अंडरपास तक जाम की समस्या रही। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी