UP Vidhan Sabha Chunav 2022: मायावती का गढ़ फतह करने के लिए बसपा कस रही कमर

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभा सीटें (नोए़डा दादरी और जेवर) भी बेहद अहम हो गई हैं। तीनों बड़ी पार्टियों ने अभी से जोरआजमाइश शुरू कर दी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:21 AM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: मायावती का गढ़ फतह करने के लिए बसपा कस रही कमर
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: मायावती का गढ़ फतह करने के लिए बसपा कस रही कमर

ग्रेटर नोएडा [रवि प्रकाश सिंह रैकवार] उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आधा साल से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष विधानसभा तैयारी में जुट गए हैं।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभा सीटें (नोए़डा, दादरी और जेवर) भी बेहद अहम हो गई हैं। ऐसे में मायावती का गृह जनपद होने के कारण गौतमबुद्व नगर हमेशा से बसपा का सबसे मजबूत किला रहा है। पिछले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने इस अभेद्य किले में सेंध लगा दी और सभी विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराकर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप मारी। अब एक बार फिर से बसपा अपनी राजनीतिक उम्मीदों को आकाश देने के लिए गौतमबुद्व नगर से ही चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है।

इस कड़ी में बिलासपुर स्थित एचएस गार्डन में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यहां बसपा अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए जोर लगाएगी। दादरी और जेवर के अलावा जिले के हर हिस्से से कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। यहीं से बसपा अपनी दरकती जमीन को बचाने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करेगी। सभी पार्टियों के पदाधिकारियों की नजर भी इस सम्मेलन पर टिकी हैं, क्योंकि यहां से बसपा की दशा और दिशा निर्धारित होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पिछले कई दिनों से पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। आगामी महीनों में होने वाले बसपा के सारे अभियान पार्टी के लिए किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं हैं।

बसपा सुप्रीमो ने यहीं राजनीति का ककहरा सीखा और राजनीति की सीढ़ियां चढ़ कर प्रदेश की मुखिया बनीं थीं। कार्यक्रम में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन और पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी