मथुरा व फिरोजाबाद के बाद नोएडा में भी डेंगू-मलेरिया ने दी दस्तक, जिले के सभी अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड

मथुरा व फिरोजाबाद के बाद अब डेंगू ने जिले में भी दस्तक दे दी है। अबतक चार बच्चों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हालांकि इनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं। उधर मलेरिया व डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएमओ व सीएमएस भी सतर्क हो गए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 01:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 01:57 PM (IST)
मथुरा व फिरोजाबाद के बाद नोएडा में भी डेंगू-मलेरिया ने दी दस्तक, जिले के सभी अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड
चार बच्चों को डेंगू, जिला अस्पताल व सीएचसी में वार्ड तैयार

नोएडा [आशीष धामा]। मथुरा व फिरोजाबाद के बाद अब डेंगू ने जिले में भी दस्तक दे दी है। अबतक चार बच्चों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी, हालांकि इनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक डेंगू पीड़ित बच्चे का सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई में उपचार चल रहा है। उधर, मलेरिया व डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएमओ व सीएमएस भी सतर्क हो गए हैं। जिला अस्पताल व सीएचसी में डेंगू समेत विभिन्न बीमारी के मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं।

जिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुषमा चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए दस बिस्तर का वार्ड तैयार किया गया है। प्रत्येक बिस्तर पर मच्छरदानी व आक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगेल, दादरी, बिसरख, बादलपुर, जेवर, डाढ़ा में विभिन्न बीमारी के लिए वार्ड तैयार किए जा चुके है। अस्पताल में बुखार के मरीजों की मलेरिया की जांच अनिवार्य कर दी है। जिले में अबतक मलेरिया के 24 मामले सामने आ चुके, जबकि चार बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए पीडियाट्रिक वार्ड अलग तैयार किए गए हैं। ग्रामीण आबादी के मद्देनजर दनकौर पीएचसी पर चार बिस्तर का वार्ड बना है। सभी जगह आक्सीजन कंसंट्रेटर व बाइपेप मशीन की सुविधा है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ 108 व 102 और एएलएस एंबुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित कर दी है। मरीजों की सुविधा के लिए समस्त अस्पतालों में हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिए गए हैं।

अस्पताल          डेंगू वार्ड       पीडियाट्रिक वार्ड      मेडिसिन वार्ड

जिला अस्पताल  10              10                         10

सीएचसी भंगेल    05             02                         05

सीएचसी बिसरख 05             02                         05

सीएचसी बादलपुर 05           02                          05

सीएचसी दादरी     05            02                       05

सीएचसी डाढ़ा      05            02                       05

सीएचसी जेवर       05           02                       05

पीएचसी दनकौर      04          02                       04

chat bot
आपका साथी