दिल्ली से सटे नोएडा में ऑक्सीजन का टोटा खत्म, शहर में बनाए गए 10 केंद्र; ये रही पूरी लिस्ट

ऑक्सीजन के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें 24 घंटे में ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगा और इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी से ही प्राधिकरण सिलेंडर रिफिल करवा रहा है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:47 PM (IST)
दिल्ली से सटे नोएडा में ऑक्सीजन का टोटा खत्म, शहर में बनाए गए 10 केंद्र; ये रही पूरी लिस्ट
दिल्ली से सटे नोएडा में ऑक्सीजन का टोटा खत्म, शहर में बनाए गए 10 केंद्र; ये रही पूरी लिस्ट

नोएडा [कुंदन तिवारी]। ऑक्सीजन के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें 24 घंटे में ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगा और इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी से ही प्राधिकरण सिलेंडर रिफिल करवा रहा है। ऐसे में हरिद्वार व हमीरपुर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। उधर, अहमदाबाद से सोमवार सुबह पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन) ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट नोएडा के लिए निकल गया। अब यह ऑक्सीजन प्लांट नोएडा के अस्थायी कोविड अस्पताल में लगा दिया गया है।

वहीं, प्राधिकरण अब 5 लीटर क्षमता के भरे सिलिंडर लोगों को देगा। इसके लिए शहर में 10 केंद्र बनाए गए हैं। यह सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा यानी सिलिंडर लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 2500 व रिफिल कराने के महज 200 रुपये देने होंगे। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी उपभोक्ता को वापस मिल जाएगी।  इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक पीके कौशिक ने बताया कि गांवों व सेक्टरों में होम आइसोलेशन में रहने वालों को डॉक्टर की सलाह पर कम ऑक्सीजन से इलाज की सुविधा दी जा सकती है, लेकिन उनके पास सिलिंडर नहीं हैं। ऐसे लोगों को नोएडा प्राधिकरण ने सिलिंडर सहित ऑक्सीजन देने का फैसला लिया है। 

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-135 व सेक्टर-93 बी सामुदायिक केंद्र दोनों में ही आरडब्ल्यूए व एओए के जरिये खाली सिलेंडर जमा कराए जा रहे है। जिनको ग्रेटर नोएडा के मारुति कार्बोनेट कंपनी से भरवाया जा रहा है। इससे नोएडा में ऑक्सीजन के लिए 24 घंटे में ही उपलब्ध हो रही है। आकड़ों को देखे तो 3 से 8 मई तक 662 खाली सिलेंडर रिफिल के लिए आए। इसमें से 610 से ज्यादा सिलेंडर रिफिल कर वापस किए जा चुके हैं। सोमवार को खाली सिलेंडर आने का सिलसिला जारी रहा।

जल्द शुरू हो जाएंगे वेंटिलेटर सिस्टम

अस्थायी कोविड अस्पताल में जल्द ही वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलने लगेगी। साथ ही यहां बेड पर सीधे ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो जाएगा। इसके लिए अहमदाबाद से ऑक्सीजन प्लांट नोएडा के लिए सोमवार सुबह सड़क मार्ग के जरिये चल दिया है। मंगलवार शाम तक पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन) ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट नोएडा पहुंच जाएगा। 24 घंटे इंस्टालेशन में लग जाएंगे। इसके बाद यह कार्य करना शुरू कर देगा। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके बाद प्राधिकरण वेंटिलेटर की सुविधा भी शुरू कर सकेगा। सामुदायिक केंद्र, होशियारपुर : सुभाष चंद्र-9818156025 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-62 : सौरभ-9999997419 स्टोर नियम मानस अस्पताल, सेक्टर-34 : हिमांक कटारिया-9990111467 सामुदायिक केंद्र, मोरना : शेखर चौहान-7042978910 सामुदायिक केंद्र, शहदरा : धमेंद्र सिंह कुशवाहा-9205691592 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-135 : भगवत भाटी-9971732652 सामुदायिक केंद्र, झट्टा : स्वदेश रंजन-9205691412 सामुदायिक केंद्र, पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल-9818874481 सामुदायिक केंद्र, ककराला ख्वासपुर : एसबी मौर्य-9582798364 सामुदायिक केंद्र, झुंडपुरा : राहुल-8076645695

chat bot
आपका साथी