प्रेमी की हत्या करने जा रही विवाहिता गिरफ्तार, शूटर फरार

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से पुलिस ने एक महिला प्रेि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:48 PM (IST)
प्रेमी की हत्या करने जा रही विवाहिता गिरफ्तार, शूटर फरार
प्रेमी की हत्या करने जा रही विवाहिता गिरफ्तार, शूटर फरार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :

यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से पुलिस ने एक महिला प्रेमिका को धर दबोचा है। वह जौनपुर में रहने वाले अपने प्रेमी की हत्या करने जा रही थी। इसके लिए उसने शूटर को पांच लाख की सुपारी दी थी। पुलिस की ओर से शूटर की तलाश में कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान महिला पकड़ी गई और शूटर फरार हो गया। महिला, प्रेमी के अचानक किसी अन्य युवती से शादी करने से नाराज है। महिला के कब्जे से पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान प्रमिला चौहान निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के रूप में हुई। महिला से पूछताछ पर पता चला है कि वह अपने प्रेमी की हत्या करने के लिए शूटर के साथ पूर्वांचल के जिला जौनपुर जा रही थी। महिला के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए एक शिक्षक घर पर आता था। ट्यूशन के दौरान शिक्षक से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच पिछले 10 वर्षो से प्रेम संबंध थे। शिक्षक अचानक अपने गृह जनपद जौनपुर चला गया और वहां जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर महिला ने प्रेमी की हत्या की साजिश रची। प्रमिला ने पांच लाख रुपये में शूटर तय किया। दोनों जीरो प्वाइंट से जौनपुर जाने के लिए मंगलवार सुबह निकले थे तभी पुलिस ने दबिश दे दी। महिला पकड़ी गई और शूटर भाग गया। पुलिस ने महिला के कब्जे से हथियार के अलावा, प्रेमी का फोटो व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

---

दो शार्प शूटर कौशिद्र व भोला ने हत्या की सुपारी ली है। महिला की गिरफ्तारी कर ली गई है। दोनों शूटर अभी फरार हैं। प्यार में धोखा मिलने पर महिला ने हत्या की साजिश रच डाली। फरार शूटरों की तलाश की जा रही है।

- अनिल राजपूत, बीटा दो कोतवाली प्रभारी

chat bot
आपका साथी