साढ़े तीन साल के दक्ष की अपहरण के बाद हत्या

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के जेई के साढ़े तीन वर्षीय भतीजे दक्ष का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 08:07 PM (IST)
साढ़े तीन साल के दक्ष की अपहरण के बाद हत्या
साढ़े तीन साल के दक्ष की अपहरण के बाद हत्या

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के जेई के साढ़े तीन वर्षीय भतीजे दक्ष का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्चे का शव रविवार की सुबह करीब आठ बजे बुलंदशहर में वलीपुरा के समीप गंग नहर से मिला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दादरी के रेलवे रोड पर तीन घंटे तक जाम लगाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने तीन दिन में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खुलवाया। देर शाम बच्चे के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

वेद विहार कॉलोनी में मुनेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बिजली निगम में संविदा कर्मी हैं। बीते बुधवार को मुनेंद्र ऑफिस गए थे। उनकी पत्नी संगीता अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गई थी। घर पर संगीता की बहन नीलेश थी। घर के बाहर आइसक्रीम खा रहा मुनेंद्र का साढ़े तीन साल का बेटा दक्ष अचानक गायब हो गया। आस-पास तलाश के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस पांच दिन तक बच्चे को बरामद करने का दावा करती रही। इस बीच रविवार की सुबह करीब आठ बजे बुलंदशहर में नहर से मिला। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हर बार चार घंटे का आश्वासन देती रही पुलिस

दक्ष के स्वजन का आरोप है कि पांच दिन तक पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जब भी बच्चे के बारे में पूछा गया, तो पुलिस झूठा आश्वासन देती रही कि चार घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। पूर्व किराएदार पर जताया शक

मुनेंद्र के घर में एक महीने पूर्व किराए पर रहने वाली महिला पर स्वजन ने अपहरण कर हत्या का शक जताया है। महिला की गलत हरकतों पर उससे जबरन किराए का कमरा खाली कराया था। स्वजन का आरोप है कि बदला लेने की नीयत से महिला ने ऐसा किया है। हालांकि पुलिस को महिला के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी