सीनियर राष्ट्रीय रोल बाल प्रतियोगिता में मि¨लद का चयन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कर्नाटक के बेलगांव में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाली सीनियर राष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 05:56 PM (IST)
सीनियर राष्ट्रीय रोल बाल प्रतियोगिता में मि¨लद का चयन
सीनियर राष्ट्रीय रोल बाल प्रतियोगिता में मि¨लद का चयन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कर्नाटक के बेलगांव में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय रोल बाल प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर के युवा स्के¨टग खिलाड़ी मि¨लद शर्मा का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होने के उपरांत मि¨लद प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।

मूलरूप से अल्फा दो सेक्टर में रहने वाले मि¨लद शर्मा के कोच रजनीकांत ठाकुर ने बताया कि मि¨लद प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं। रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोल बाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सीनियर उत्तर प्रदेश रोल बाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत ही इनका चयन सीनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मेरठ में आयोजित चयन प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। गौतमबुद्ध नगर से सिर्फ मि¨लद ही इस प्रतियोगिता के लिए दस्तक देने में सफल हुए। सीनियर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का अभ्यास कैंप मेरठ में शुक्रवार से शुरू हो गया। मि¨लद के चयनित होने पर गौतमबुद्ध नगर रोलर स्के¨टग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नागर ने भी उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी