महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा प्रदेश सरकार के निर्देश पर नवरात्र में मिशन शक्ति संचालित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:58 PM (IST)
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश सरकार के निर्देश पर नवरात्र में मिशन शक्ति संचालित हो रहा है। इसके तहत शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 18 व 20 में कार्यशाला का आयोजन किया गया। निर्माण स्थल पर कार्य करने वाली महिलाओं को उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि महिलाएं परिवार की शक्ति है। वह घर के अंदर व बाहर परिवार की जिम्मेदारी का पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निर्वहन करती हैं। पुरुषों की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। शोषण को बर्दाश्त न करें, शिकायत करें। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए पूरा तंत्र मौजूद है। उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी