लॉकडाउन में प्रशंसनीय कार्य करने वाले सम्मानित

टकसाल नोएडा में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी उपप्रबंधक राजभाषा नरेश कुमार एवं पर्यवेक्षक तकनीकी विष्णु भैया को 750 रुपये सम्मान राशि सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:07 PM (IST)
लॉकडाउन में प्रशंसनीय कार्य करने वाले सम्मानित
लॉकडाउन में प्रशंसनीय कार्य करने वाले सम्मानित

जागरण संवाददाता, नोएडा : 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-एक स्थित नोएडा टकसाल में मुख्य महाप्रबंधक आरसी मोटवानी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। इसके बाद लॉकडाउन में कर्मचारियों की ओर से किए गए प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। जिसमें कर्मठ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाने वाले पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। इसमें टकसाल नोएडा में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी उपप्रबंधक राजभाषा नरेश कुमार एवं पर्यवेक्षक तकनीकी विष्णु भैया को 750 रुपये सम्मान राशि सौंपी गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक डीपी तिवारी, उप महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश, सीमा रानी, नरेश कुमार, दीपक माथुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी