लोकशक्ति ने बुलाई किसान कोर कमेटी की बैठक, खत्म हो सकता है धरना

नोएडा भारतीय किसान यूनियन (भानु) के चिल्ला बार्डर पर धरना समाप्त करने के बाद अब सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का धरना भी समाप्त हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:03 PM (IST)
लोकशक्ति ने बुलाई किसान कोर कमेटी की बैठक, खत्म हो सकता है धरना
लोकशक्ति ने बुलाई किसान कोर कमेटी की बैठक, खत्म हो सकता है धरना

जागरण संवाददाता, नोएडा : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के चिल्ला बार्डर पर धरना समाप्त करने के बाद अब सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का धरना भी समाप्त हो सकता है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि संगठन पदाधिकारियों ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन इतना अवश्य पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार की सुबह धरना स्थल पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी कि आगे किसानों की मांग को लेकर कैसे संगठन आंदोलन को गति देगा।

बैठक के बाद दोपहर में लोकशक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मास्टर श्यौराज सिंह व महासचिव राजीव मलिक ने पत्रकार वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। लोकशक्ति महासचिव राजीव मलिक ने बताया कि किसानों ने किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। जो रूट दिल्ली पुलिस प्रशासन ने ट्रैक्टर परेड के लिए तय किया था, उस रूट पर किसानों ने अनुशासन के साथ ट्रैक्टर परेड निकाली है। जिन्होंने दिल्ली में उपद्रव किया, वह किसान हो ही नहीं सकते। इसकी जांच सरकार को करनी होगी, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके। बजट सत्र की कार्रवाई पर नजर : लोकशक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से 500 किसानों को संसद में बजट सत्र के दौरान बैठने की अनुमति दी जाए। इस दौरान किसानों की ओर से यह देखा जाएगा कि उनकी मांगों को लेकर कौन-कौन से जनप्रतिनिधि रूचि दिखा रहे हैं। इसके बाद किसान खुद ही उनके भाग्य का फैसला कर देंगे। किसानों से बड़ी-बड़ी बातें कर इन जनप्रतिनिधियों ने कई वादे किए थे। आज किसान दिक्कत में है, तो ये वादे पूरे होने की बात तो दूर, जनप्रतिनिधि खुद भी नजर नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी