चलेगी लोकल ट्रेनें, बढ़ेगी किराए की रफ्तार

संस बिलासपुर कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय के बाद एक मार्च से अलीगढ़ व हाथरस से दिल्ली क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:02 PM (IST)
चलेगी लोकल ट्रेनें, बढ़ेगी किराए की रफ्तार
चलेगी लोकल ट्रेनें, बढ़ेगी किराए की रफ्तार

संस, बिलासपुर: कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय के बाद एक मार्च से अलीगढ़ व हाथरस से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। हालांकि यात्रियों को इसके लिए उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना पड़ेगा। दनकौर, बोड़ाकी, चोला, अजायबपुर, बैर आदि स्टेशन पर ये ट्रेन रुकेगी। इससे इन स्टेशन के आसपास के निवासियों को दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ की ओर जाने में सहूलियत होगी।

रेलवे ने लाकडाउन के बाद 22 मार्च, 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। एक जून से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं किया था। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों के अलावा लोकल स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कत हो रही थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी पिछले काफी समय से लोकल ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे थे।

अब रेलवे ने एक मार्च से दो स्पेशल ईएमयू ट्रेन का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। अलीगढ़ स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि अलीगढ़ से नई दिल्ली व हाथरस से पुरानी दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होगी। हाथरस किला स्टेशन से पुरानी दिल्ली तक संचालित होने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:10 बजे चलकर सासनी, मडराक, दाउद खां के बाद 06:47 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन महरावल, कुलवा, सोमना होते हुए सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में 05:55 बजे चलकर 08:40 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। हाथरस में रात 09:20 बजे पहुंचेगी। अलीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 06:20 बजे चलेगी, जो 09: 25 नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। नई दिल्ली से शाम 06:20 पर चलकर रात 09:10 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के ग्रामीण स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने का समय शनिवार को जारी होगा। तीन गुना होगा किराया

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को पहले के मुकाबले तीन गुना अधिक किराया देना होगा। पहले दनकौर से दिल्ली के लिए लोकल ट्रेन का किराया 15 रुपये के करीब था। एक्सप्रेस का किराया करीब 50 रुपये होगा।

chat bot
आपका साथी