वैकल्पिक विवाद समाधान व मध्यस्थता पर कोर्स का शुभारंभ

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी लॉ स्कूल की ओर से छात्रों को वैकल्पिक विवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST)
वैकल्पिक विवाद समाधान व मध्यस्थता पर कोर्स का शुभारंभ
वैकल्पिक विवाद समाधान व मध्यस्थता पर कोर्स का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी लॉ स्कूल की ओर से छात्रों को वैकल्पिक विवाद समाधान व मध्यस्थता के बारे में जानकारी देने के लिए निश्शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने किया। पांच दिवसीय कोर्स में उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता आन रिकार्ड एवं मध्यस्थकर्ता किरण भारद्वाज द्वारा छात्रों को जानकारी प्रदान की जाएगी। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने छात्रों को बताया कि वैकल्पिक विवाद समाधान एवं मध्यस्थता एक बेहतरीन तरीका है, जिससे आप समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि अधिकतर केस संवादहीनता, समझने में चूक, कम जानकारी आदि के कारण होते है। आप कानून के जानकार हैं, इसलिए आपका कर्तव्य बनता है कि समाज में जिन लोगों को कानून की जानकारी नहीं उनका मार्गदर्शन करें, शिक्षित करें और सहायता करें। राष्ट्रीयता किसी धर्म, जाति, रंग, नस्ल, स्तर, लैंगिकता से नहीं जुड़ी है इसलिए सभी लोगों से गरिमापूर्ण व्यवहार करें। इस मौके पर एमिटी लॉ स्कूल के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी