सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

जासं ग्रेटर नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:10 PM (IST)
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

जासं, ग्रेटर नोएडा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने 70 से अधिक स्थानों पर पौधे लगाए। जैतपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में जिला अध्यक्ष विजय भाटी व उपाध्यक्ष सुनील भाटी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बड़ी धूमधाम से पूरे सप्ताह नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। सफाई, फल वितरण, पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन स्कूल, मंदिर, ग्रीन बेल्ट सहित अन्य स्थानों पर फल व छायादार पौधे लगाए गए। सुनील भाटी ने बताया अभियान के तहत लगभग सात सौ पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बिजेंद्र रावल, गुरुदेव भाटी, अशोक रावल, विकास शर्मा, नवीन शर्मा, सेवानंद शर्मा, गोपाल सिंह, मनोज गर्ग, सतीश भाटी, सुनील सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी