मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को दी अधिकारों की जानकारी

जासं नोएडा मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 स्थित सीटीए अपैरल्स में आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST)
मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को दी अधिकारों की जानकारी
मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मचारियों को दी अधिकारों की जानकारी

जासं, नोएडा :

मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 स्थित सीटीए अपैरल्स में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपश्रमायुक्त पीके सिंह शामिल हुए। इस मौके पर सीटीए अपैरल्स के सहायक महाप्रबंधक डीके शर्मा ने महिला कामगारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए समान पारिश्रमिक अधिनियम, प्रसूति सुविधा, मातृत्व हितलाभ व कारखाना अधिनियम के तहत महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उपश्रमायुक्त पीके सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, मृतक आश्रित योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने से पूरा समाज शिक्षित होगा। महिलाओं का सम्मान करने से पूरा देश सम्मानित होगा। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी हंसराज, सुरेश सिंह व राजकुमार सहित काफी संख्या में फैक्ट्री की महिला कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी