पुलिस की नरमी से नोएडा में नरम रहा किसान आंदोलन

मोहम्मद बिलाल नोएडा चिल्ला बार्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का 58 दिन धरना प्रदर्शन चल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:03 PM (IST)
पुलिस की नरमी से नोएडा में नरम रहा किसान आंदोलन
पुलिस की नरमी से नोएडा में नरम रहा किसान आंदोलन

मोहम्मद बिलाल, नोएडा :

चिल्ला बार्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का 58 दिन धरना प्रदर्शन चला। प्रदर्शन के दौरान कई बार किसान उग्र हुए और दिल्ली कूच का प्रयास, लेकिन नोएडा पुलिस के नरम रुख को देख वापस धरना स्थल लौट आए। ऐसे में शहर में पुलिस की नरमी से किसान आंदोलन भी नरम रहा।

प्रदर्शन के दौरान जब किसान दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क पर धरने पर बैठे तो पुलिस ने हाथ जोड़ विनती करके उन्हें समझा। यहीं नहीं पुलिस अधिकारियों ने किसानों के प्रदर्शन में बना लंगर भी खाया। नव वर्ष पर बधाई के तौर पर किसानों ने पुलिस को गुलाब के फूल भी भेंट किए। जिस पर पुलिस ने भी किसानों को फूल देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। एक दूसरे के साथ फोटो भी खिचवाए। पुलिस की इस छवि को देख किसानों ने न सिर्फ नोएडा पुलिस की प्रशंसा की, बल्कि हर मौके पर सहयोग किया। जहां पहले एसीपी रजनीश वर्मा ने धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली तो बाद में एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने व्यवस्था संभाली। मंगलवार को भी ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ उपद्रवियों ने मयूर विहार-1 फेस लाल बत्ती के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर से पुलिस बैरिकेड तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो एडिशनल डीसीपी नोएडा ने किसान नेताओं को समझाया। ट्रैक्टर परेड को वापस नोएडा की ओर लौटाया। यहां लौटने के बाद जब किसान बीच सड़क धरने पर बैठे, तो कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर सड़क खाली कराई। धरना स्थल पर एडिशनल डीसीपी व भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने एक ही थाली में खाना भी खाया। इसके बदले में नोएडा पुलिस ने किसानों को मिठाई खिलाई। धरना स्थल से टेंट हटाने के दौरान भी पुलिस ने किसानों को पूरा सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी