व्रत रख महिलाओं ने की पति के लंबी उम्र की कामना

पति व पत्नी के प्रेम का पर्व करवाचौथ महिलाओं ने पूरी आस्था

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:54 PM (IST)
व्रत रख महिलाओं ने की पति के लंबी उम्र की कामना
व्रत रख महिलाओं ने की पति के लंबी उम्र की कामना

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पति व पत्नी के प्रेम का पर्व करवाचौथ महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ मनाया। पर्व की तैयारियों में सुहागिनें पिछले कई दिनों से जुटी थीं। रविवार को भी पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। खासकर नवविवाहित महिलाएं अपने पहले करवाचौथ को यादगार बनाना चाहती हैं। महिलाओं को इस पर्व का सालभर इंतजार रहता है। बाजारों में छाई रही रौनक करवा चौथ को लेकर पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही। ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म, दादरी, सूरजपुर कस्बे, दनकौर व जेवर में महिलाओं ने कपड़े, आभूषण, पूजन सामग्री की खरीदारी की। महिलाएं इस दिन सजती हैं, मेहंदी लगवाती हैं और अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए उपवास करती हैं। चौथ माता की कहानी सुनकर अपने व्रत की शुरुआत करती हैं। करवा चौथ के दिन सुबह से उपवास कर रही महिलाएं श्रृंगार कर नई दुल्हन की तरह सजती है। पूरे दिन उन्हें चांद का इंतजार रहता है। आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई बेकरारी

साढ़े तीन बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छा गए। इससे चांद के दीदार को लेकर करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों की चिता बढ़ गई। सुहागिनों को चांद का दीदार करने में काफी परेशानी हुई। चांद निकलने का समय रात्रि के 8:05 बजे का था। ऐसे में महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। चांद व पति का दीदार करने के बाद ही महिलाओं ने अपना व्रत खोला।

----

आभूषणों की भी हुई जमकर बिक्री स्वर्णकारों की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। स्वर्णकारों ने चांदी और सोने के आभूषण बेचकर खूब मौके का लाभ उठाया। त्योहार की नजाकत जान स्वर्णकारों ने पहले ही नई-नई डिजाइनों के आभूषण तैयार किए हुए थे। सामान कम पड़ने पर स्वर्णकार एजेंटों से फोन पर संपर्क कर आभूषणों का आर्डर देकर सामान की पूर्ति करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी