बंदियों को दी योजनाओं की जानकारी
जासं ग्रेटर नोएडा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला जेल गौ
जासं, ग्रेटर नोएडा : विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला जेल गौतमबुद्धनगर में किया गया। बंदियों को शारीरिक दूरी, मास्क का उपयोग, साफ-सफाई पर ध्यान देना, हाथों को सैनिटाइज करना सहित अन्य जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों को विधिक अधिकारों की भी जानकारी दी गई। शिविर में जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, उप जेलर प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।