शिविर में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी ने दादरी नगर एवं रबूपुरा में बुधवार को प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:53 PM (IST)
शिविर में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी
शिविर में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

भारतीय जनता पार्टी ने दादरी नगर एवं रबूपुरा में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष शिव ओम शर्मा ने किया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा प्रशिक्षण से कार्यकर्ता का निर्माण होता है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही समाज में पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां एवं संगठन के विचार के साथ आगे बढ़ें। शिविर में सोमेश गुप्ता, नगर चेयरपर्सन गीता पंडित,वेद प्रकाश गुप्ता, सुनील भाटी, अजयपाल नागर, सचिन शर्मा, जगभूषण गर्ग, जतनलाल गर्ग, सरन गोयल, राम कुमार वर्मा, आरपी पाल, संगीता रावल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी