दूरस्थ शिक्षा के बारे में दी जानकारी

वि नोएडा सेक्टर-तीन स्थित एनएमटीएस नोएडा में बृहस्पतिवार को दूरस्थ शिक्षा की संभावनाओं पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:04 PM (IST)
दूरस्थ शिक्षा के बारे में दी जानकारी
दूरस्थ शिक्षा के बारे में दी जानकारी

वि, नोएडा : सेक्टर-तीन स्थित एनएमटीएस नोएडा में बृहस्पतिवार को दूरस्थ शिक्षा की संभावनाओं पर वेबिनार का आयोजन किया गया। छात्रों को नियमित पाठ्यक्रमों में किसी कारण प्रवेश नहीं मिलने पर वह दूरस्थ शिक्षा देने वाले संस्थानों के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक वरूण गुप्ता ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा आज एक बड़ा विकल्प बन रहा है। खासकर कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्षों में दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन शिक्षा के प्रति तेजी से चलन बढ़ा है। ऐसे में हम नौकरी के साथ भी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी