शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के यहां आयकर का सर्वे

जागरण संवाददाता नोएडा आयकर विभाग ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के ग्रेटर नोएडा बुलंदशहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 09:01 PM (IST)
शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के यहां आयकर का सर्वे
शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के यहां आयकर का सर्वे

जागरण संवाददाता, नोएडा :

आयकर विभाग ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ में कई ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। बताया गया कि यह फर्म यूपी के सिंचाई विभाग एवं प्राधिकरणों में ठेका लेती है और सपा-बसपा की सरकार में अकूत संपत्ति बनाई है। साथ ही कुछ सफेदपोशों और अधिकारियों का धन इस कंपनी में लगा है। आयकर विभाग को इस कंपनी पर काला धन लगा होने की आशंका थी, जिसके चलते विभाग द्वारा सर्वे कार्रवाई की गई। छानबीन सुबह पांच बजे शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। इस पूरी कार्रवाई में आयकर विभाग की 25 गाड़ियां और नोएडा की आठ टीमें भी लगी हैं।

बता दें कि विभाग द्वारा इस कंपनी से जुड़े अन्य लोगों के यहां भी सर्वे किया जा रहे है। कंस्ट्रक्शन कंपनी में छह पार्टनर बताए जा रहे हैं। जिनके ठिकानों पर विभाग छानबीन कर रहा है लेकिन सर्वे से पहले ही कंपनी का कर्ताधर्ता मुकेश कुमार फरार हो गया। वहीं उसके पार्टनर मुकेश पाल निवासी मेरठ, राकेश राघव निवासी ग्रेटर नोएडा भी फरार हैं। आयकर विभाग के द्वारा इनसे जुड़े अन्य लोगों के यहां भी सर्वे किया जा रहा है। छानबीन के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। इस बारे में विभाग की नोएडा के अंवेषण शाखा के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। आयकर विभाग की नोएडा शाखा के अलावा गाजियाबाद, मेरठ और देहरादून से अधिकारियों को बुलवाया गया है।

chat bot
आपका साथी