24 घंटे में 86 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

जागरण संवाददाता नोएडा जिले में हर दिन रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है। बृहस्पतिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:32 PM (IST)
24 घंटे में 86 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
24 घंटे में 86 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

जागरण संवाददाता, नोएडा :

जिले में हर दिन रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी 24 घंटे में 86 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली, वहीं 55 नए मरीज भी मिले। जिले में अब तक 5363 संक्रमितों का सफल इलाज हो चुका है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रही। वहीं नए सभी सामान्य मरीज हैं। ऐसे छुपे मरीजों को खोज निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीजों की जांच हो रही है। विभाग का मकसद समय पर संक्रमण की चेन तोड़ना और वायरस का खात्मा करना है। राहतभरी खबर यह है कि रिकवरी रेट में हर दिन बढ़ावा हो रहा है। 85 फीसद मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6238 है, इनमें 5363 स्वस्थ और 43 की मौत हो चुकी है। जबकि 832 का कोविड अस्पतालों व घरों में उपचार जारी है।

chat bot
आपका साथी