24 घंटों में 122 संक्रमितों ने कोरोना को हरा की घर वापसी

जागरण संवाददाता नोएडा गौतमबुद्ध नगर सैंपलिग के मामले में एनसीआर और कोरोना मरीजों के रि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 10:13 PM (IST)
24 घंटों में 122 संक्रमितों ने कोरोना को हरा की घर वापसी
24 घंटों में 122 संक्रमितों ने कोरोना को हरा की घर वापसी

जागरण संवाददाता, नोएडा : गौतमबुद्ध नगर सैंपलिग के मामले में एनसीआर और कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सबसे बेहतर है। रोजाना सैकड़ों मरीज बुलंद हौसलों से वायरस को मात देकर घर वापसी कर रहे हैं। अब तक 3396 करीब ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 24 घंटे के अंदर 122 मरीजों ने वायरस को मात दी। हालांकि 107 नए संक्रमित भी मिले। इन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिले में 107 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4398 हो गया है। डीएसओ डॉ. मनोज कुशवाह के अनुसार

संक्रमितों में अधिकांश की जांच साधारण फ्लू के लक्षण मिलने पर की गई थी। कहा कि जिले में रोजाना 3000 से अधिक कोरोना जांच की जा रही है। सैंपलिग दर बढ़ाने के साथ ही नए मरीजों को खोजने में मदद भी मिल रही है। इसके अलावा जिले का रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर होता जा रहा है। रिकवरी रेट के मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहले स्थान पर है।

chat bot
आपका साथी