अस्पतालों का दावा आग से बचाव के हैं पुख्ता इंतजाम

जासं ग्रेटर नोएडा शहर के कोविड अस्पतालों में अनहोनी से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:06 PM (IST)
अस्पतालों का दावा आग से बचाव के हैं पुख्ता इंतजाम
अस्पतालों का दावा आग से बचाव के हैं पुख्ता इंतजाम

जासं, ग्रेटर नोएडा : शहर के कोविड अस्पतालों में अनहोनी से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आगजनी जैसी घटना को रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त है। आग से बचाव के सभी मानक पूरे किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च, कैलाश अस्पताल आदि को कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिम्स को एल-2 श्रेणी का कोविड अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने दावा किया है कि यहां भी आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अनहोनी होने पर तुरंत काबू पाया जा सकता है। स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च को एल-3 श्रेणी का अस्पताल बनाया गया है। शारदा विवि प्रशासन का कहना है कि यहां के कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण कर जांच की जाती है। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाती है।

chat bot
आपका साथी