जिम्स में 170 शारदा में 65 ने स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

जागरण संवादादाता ग्रेटर नोएडा कोरोना के टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण मे शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:17 PM (IST)
जिम्स में 170 शारदा में 65 ने स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
जिम्स में 170 शारदा में 65 ने स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

जागरण संवादादाता, ग्रेटर नोएडा :

कोरोना के टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण मे शुक्रवार को टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सरकारी अस्पताल में जहां संख्या काफी रही, वहीं निजी अस्पताल में उम्मीद से काफी कम संख्या में स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 200 में से 170 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगना पहुंचे। उधर शारदा अस्पताल में 600 में से महज 66 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। दोनों अस्पतालों में सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। जिम्स में शाम छह बजे तक अभियान चला। वहीं शारदा अस्पताल में शाम करीब चार बजे तक अभियान चला। इस दौरान किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी शिकायत नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी कर्मी टीका लगाने के बाद रोजमर्रा की तरह अपनी ड्यूटी पर चले गए।

जिम्स निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान सफल रहा है। 85 फीसद स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाने पहुंचे। किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को दिक्कत नहीं हुई। यहां दो बूथ पर टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में अभियान चला। टीका लगाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों का एक ग्रुप बनाया गया है। इन सभी से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत होती है, तो ग्रुप पर उसी वक्त जानकारी दे सकते हैं। शनिवार दोपहर में फिर से सभी से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी।

शारदा अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि यहां छह बूथ पर 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंजीकरण शुरू हुआ, 10 बजे से टीका लगना शुरू हो गया। उम्मीद से काफी कम स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाने पहुंचे। इनमें से कई छात्र हैं जो शहर से बाहर हैं इस कारण संख्या काफी कम रही। हालांकि जो स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे वह काफी खुश हैं। उनमें से किसी को भी दिक्कत महसूस नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी