सामाजिक संगठनों ने किया जिलाधिकारी को सम्मानित

संस दादरी एनटीपीसी दादरी के मुख्य महाप्रबंधक बीएस राव ने टोक्यो पैरालिपिक खेलों में रजत प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:06 PM (IST)
सामाजिक संगठनों ने किया जिलाधिकारी को सम्मानित
सामाजिक संगठनों ने किया जिलाधिकारी को सम्मानित

संस, दादरी : एनटीपीसी दादरी के मुख्य महाप्रबंधक बीएस राव ने टोक्यो पैरालिपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई का सम्मान और अभिनंदन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में भेंट के दौरान एनटीपीसी दादरी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक बीएस राव के जरिये शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी दादरी के विभागाध्यक्ष केएस मूर्ति, उप महाप्रबंधक केके घिल्डियाल मौजूद रहे।

वहीं, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा व हिदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के चंद्रवीर नागर व संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मदन प्रधान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेरा नहीं पूरे देश का पदक है। इस मौके पर शिवम गोयल, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, महेश नाथ, गौरव शर्मा, हर्ष नागर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी