चुनाव की तैयारी में लग जाएं: गोपाल कृष्ण

संस बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी की अध्यक्षता में दनकौर में बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 08:36 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में लग जाएं: गोपाल कृष्ण
चुनाव की तैयारी में लग जाएं: गोपाल कृष्ण

संस, बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी की अध्यक्षता में दनकौर में बैठक हुई, जिसका संचालन अतुल मित्तल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ जनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

गोपाल कृष्ण ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग जाएं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिससे लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर राजेंद्र योगी, विनोद मित्तल, जयप्रकाश शर्मा, नवीन पंडित, हरीश शर्मा, अमित नागर, अनिल मांगलिक, रोहित कौशिक, विपिन शर्मा, नानक चंद शर्मा आदी काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी