भाजपा ने किया देश-प्रदेश को बर्बाद: विनोद सविता

संस दादरी झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। देश से गरीबी को हटाने के बजाय यह सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। आज पूरा देश भाजपा की गलतियों से जूझ रहा है। यह विचार सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने समाजवादी पार्टी द्वारा गांव छपरौला में आयोजित जिला स्तरीय सैन समाज के सम्मेलन में रखे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:09 PM (IST)
भाजपा ने किया देश-प्रदेश को बर्बाद: विनोद सविता
भाजपा ने किया देश-प्रदेश को बर्बाद: विनोद सविता

संस, दादरी: झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। देश से गरीबी को हटाने के बजाय यह सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। आज पूरा देश भाजपा की गलतियों से जूझ रहा है। यह विचार सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने समाजवादी पार्टी द्वारा गांव छपरौला में आयोजित जिला स्तरीय सैन समाज के सम्मेलन में रखे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों का शोषण हो रहा है और सरकार उनके हक को समाप्त कर हितों से खिलवाड़ कर रही है। विनोद ने कहा कि आज पूरे देश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है और प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, मंहगाई खत्म करने जैसे लोकलुभावन वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। काले कृषि कानून लाकर अन्नदाता का शोषण किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक ओमवीर सैन ने कहा कि सैन समाज को जागरूक होकर अपने हितों के लिए आवाज उठानी चाहिए। भाजपा सरकार में सेन समाज की उपेक्षा हुई है। इस मौके पर महेश आर्य, फकीर चंद नागर, सुधीर तोमर, जगबीर नंबरदार, सुधीर भाटी, सुरेंद्र नागर, अक्षय चौधरी, उपदेश नागर, नवीन भाटी, मनोज शर्मा, देवेंद्र भाटी, जय यादव, सुमित पंडित, रोहित बैसोया, डाक्टर दीपक सेन, बुद्ध प्रकाश, अभिषेक सेन, आशीष सेन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी